Xiaomi 13 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स से हटा पर्दा, यहाँ जानें डिटेल्स

Xiaomi 13 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स से हटा पर्दा, यहाँ जानें डिटेल्स

New Smartphone: भारत और ग्लोबल मार्केट में बहुत जल्द Xiaomi 13 Pro लॉन्च होने वाला है। इससे पहले इससे जुड़ी सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। पीछे महीने ही चाइनीज बाजार में इसे पेश किया गया था। डिजाइन और बॉक्स का लुक भी सामने आ चुका है। यह 26 फरवरी को भारतीय मार्केट में एंट्री लेगा। बैक में स्क्वेर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। स्क्रीन के सेंटर पोजीशन पर पंच होल कटआउट मिलता है। नीचे में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और सिम इंजेक्टर को देखा जा सकता है।

स्मार्टफोन 6.36 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके साथ 4000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में एचडीआर 10+ और 1900 निट्स पीक  ब्राइटनेस भी मिलेगा। इसके अलावा फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस किया गया है। जिसके साथ Adreno GPU ग्राफिक्स के लिए मिलता है। 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

एंड्रॉयड 13 पर आधारित इस स्मार्टफोन में Leica क् ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX800 प्राइमरी सेंसर, 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह भी कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सुविधा के साथ लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews