Xiaomi 13 Ultra मई में मचाएगा तहलका, ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, यहाँ जानें

Xiaomi 13 Ultra मई में मचाएगा तहलका, ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, यहाँ जानें

Upcoming Smartphone: हाल ही में चीनी कंपनी शिओमी ने MWC कार्यक्रम के दौरान Xiaomi 13  सीरीज की पेशकश की थी। अब Xiaomi 13 Ultra  को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई  है। बहुत जल्द यह मार्केट में दस्तक भी दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन मई के महीने में अपने बेहतरीन फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। बता दें की यह पिछले साल लॉन्च हुए सीओमी 12S का सक्सेसर है। हालांकि यह मॉडल केवल चीन के बाजारों में ही लिमिटेड था। टिप्सटर Ice Universe के मुताबिक Oppo X6 Pro की बिक्री ग्लोबल मार्केट में नहीं होगी।

कहा जा रहा है कि शिओमी 13 अल्ट्रा सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा, उसके बाद ही भारतीय और दुनिया के अन्य बाजारों में इसकी पेशकश की जाएगी। यह डिवाइस लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक कई बार सोशल मीडिया पर इसके फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। फोन की डिजाइन और कैमरा सेटअप यूजर्स को पसंद आ सकता है। इसके DSLR जैसे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में यूजर्स को पेरीस्कॉपिक लेंस की सुविधा भी मिल सकती है। साथ में Leica की ब्रांडिंग भी बैक में देखने को मिल सकती है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक नए Xiaomi 13 Ultra  में यूएसबी 3.2 डेटा ट्रांसफर यूएसबी पीडी चार्जिंग स्टैन्डर्ड प्रोटोकल मिलेगा। इसके अलावा हैंडसेट की डिजाइन भी काफी आकर्षक हो सकती है। अब तक स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई। उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द इससे जुड़ी घोषणा कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews