IP68 सपोर्ट के साथ जल्द लॉन्च होगा Xiaomi 13T Pro, बस कुछ दिन का इंतजार, जान लें खासियत और कीमत

IP68 सपोर्ट के साथ जल्द लॉन्च होगा Xiaomi 13T Pro, बस कुछ दिन का इंतजार, जान लें खासियत और कीमत

Upcoming Smartphone: शाओमी ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। 26 सितंबर को बर्लिन लॉन्च ईवेंट में Xiaomi 13T सीरीज से पर्दा हटने वाला है। यह कंपनी का बजट-फ़्रेंडली फोन हो सकता है, जिसमें कई खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। शाओमी 13टी प्रो का लुक आपको रेडमी के60 अल्ट्रा की याद दिला सकता है।

प्रोसेसर, बैटरी और फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 13T मीडियाटेक डायमेनसीटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके प्रो मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा IP68 सपोर्ट भी मिल सकता है, जो फोन को गंदगी और पानी से प्रोटेक्ट करने का काम करेगा। बता दें कि रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में भी ऐसा ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और आईपी68 फीचर मिलता है। वहीं स्टैन्डर्ड मॉडल में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी उपलब्ध होगी।

कैमरा और डिजाइन

प्रो मॉडल की तस्वीरें भी लीक हो चुकी है । इसके बैक में रिक्टैन्गुलर कैमरा मॉड्यूल तीन लेंस कटआउट और फ्लैश लाइट के साथ साथ मिलता है। इसका फ्रेम मेटल से निर्मित है। यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस प्लास्टिक फ्रेम के साथ आएगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा सेंसर Leica ब्रांडिंग और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। साथ में 50 मेगापिक्सल Leica सपोर्ट टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

कीमत

Xiaomi 13T के कीमत का खुलासा भी हो चुका है। 8जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 700 यूरो (करीब 62,085 रुपये) हो सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews