Xiaomi 13T Pro इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कर लें नोट, डिजाइन-फीचर्स लीक, सामने आई तस्वीर, जानें डीटेल

Xiaomi 13T Pro इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कर लें नोट, डिजाइन-फीचर्स लीक, सामने आई तस्वीर, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: यूरोप के मार्केट में जल्द ही Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro की एंट्री हो सकती है। लॉन्चिंग डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है। प्रसिद्ध टिप्सटर Abhishek Yadav के मुताबिक 26 सितंबर को यूरोप में शाओमी 13टी और शाओमी 13टी प्रो की पेशकश हो सकती है। वहीं Redmi Note 13 सीरीज सितंबर के अंत में या अक्टूबर के शुरुआती दिनों में लॉन्च हो सकता है।

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 4, 2023

स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आ चुका है नजर

लॉन्च के पहले शाओमी 13टी प्रो के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। इसे हाल ही में TDRA, NCC और अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। स्मार्टफोन Xiaomi 12T सीरीज का सक्सेसर है, जो पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था।

प्रोसेसर और बैटरी

डिवाइस MediaTek Dimensity 9200 SoC चिपसेट से लैस होगा। साथ में 16जीबी रैम और 1टीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। अफवाएं हैं कि यह 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

डिस्प्ले और कैमरा

शाओमी 13टी प्रो में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले 1.5 रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। हैंडसेट के बैक में 50 मेगापिक्सल Sony IMX707 प्राइमेरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 13 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV138 सेंसर (अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ) और 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OVSOD सेंसर (टेलीफोटो लेंस) मिल सकता है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल Sony IMX596 सेंसर मिलने की संभावना है। इसकी कीमत 72 रुपये तक होने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews