शाओमी 14 के  लॉन्च डेट का खुलासा, इस दिन भारत में एंट्री लेगा यह वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन, मिलेंगे कई खास फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर

Xiaomi 14

Xiaomi 14 India Launch: शाओमी 14 सीरीज की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है। अब भारत में शाओमी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस 2024 ईवेंट में कंपनी Xiaomi 14 मॉडल्स की पेशकश ग्लोबल लेवल पर हो सकती है। ईवेंट का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी तक होगा। 25 फरवरी को भारत में फोन लॉन्च हो सकता है।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और बैटरी

शाओमी 14 को इसका प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर, कैमरा और फीचर्स खास बनाते हैं। यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस और HyperOS पर आधारित ब्रांड का पहला हैंडसेट है। साथ में 12 जीबी रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। डिवाइस का चाइनीज वेरिएन्ट 4610mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

डिस्प्ले और कैमरा

6.36 इंच 1.5K LTPO AMOLED पैनल यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 460ppi डेन्सिटी भी मिलता है। बैक में 50 मेगापिक्सल हंटर 900 सेंसर (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल सेंसर और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

पानी में नहीं खराब होगा फोन 

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है, जो इसे पानी और गंदगी से प्रोटेक्ट करता है। इसके अल्वा 5जी कनेक्टिविटी, वाईफाई , NFC और ब्लूटूथ इत्यादि फीचर्स भी हैंडसेट में जोड़े गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews