Xiaomi 14 Pro के फीचर्स लीक, बेहद खास होगा प्रोसेसर, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, जानें डीटेल

Xiaomi 14 Pro के फीचर्स लीक, बेहद खास होगा प्रोसेसर, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: इस साल चाइनीज कंपनी शिओमी अपने कई स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस लिस्ट में शिओमी 14 सीरीज भी शामिल है। स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। Xiaomi 14 Pro के प्रोसेसर, बैटरी और अन्य जानकारी लीक हो चुकी है। डिवाइस कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक देगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी पेशकश इस साल नवंबर में हो सकती है। हालांकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर टिप्सटर Digital Chat Station से डिवाइस को लेकर बड़ी अपडेट दी है। हालांकि उन्होनें नाम को लेकर कोई बात नहीं कही है। रिपोर्ट के मुताबिक शिओमी 14 SM8650 चिप के साथ आएगा, इसका मतलब है यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आ सकता है।

स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में भी काफी अपग्रेडेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें कंपनी WLG हाई लेंस कैमरा जोड़ सकती है। कहा जा रहा है कि इसके दो वर्ज़न उपलब्ध होंगे, जिनमें अलग-अलग चार्जिंग वेरिएन्ट होगा। वहीं डिस्प्ले का भी दो अलग-अलग वेरिएन्ट आ सकता है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक डिवाइस 5,000mAh के बैटरी पैक के साथ आएगा। साथ में 50W वायरलेस चार्जिंग और 90W/120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews