खत्म हुआ इंतजार, Xiaomi 14 के लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जान लें स्मार्टफोन से जुड़ी खास बातें

xiaomi 14 series

Xiaomi 14 Series Launch Date: शाओमी ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है “शाओमी 14 सीरीज” को MWC ईवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। लॉन्च की तारीख से ब्रांड ने पर्दा हटा दिया है।25 जनवरी को यह मार्केट में दस्तक देगा।

Xiaomi 14

प्रो और अल्ट्रा मॉडल लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में कोई भी अपडेट नहीं आई है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। डिजाइन भी छुपी नहीं है। स्मार्टफोन पावरफुल कैमरा के साथ बाजार में एंट्री ले सकता है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि डिवाइस को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है।

प्रोसेसर

Xiaomi 14 सीरीज लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था। फोन की पेशकश घरेलू बाजार चीन में पहले ही चुकी है।

स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी 14 का ग्लोबल मॉडल 6.36 इंच 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। वहीं अल्ट्रा मॉडल 2k ITPO AMOLED स्क्रीन के साथ आएगा। इसके सभी मॉडल IP68 रेटिंग से लैस होंगे, जो डिवाइस को पानी और गंदगी से बचाने में मदद करेगा। शाओमी 14 में 4610mAh बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।

कैमरा

फोन में 50 मेगापिक्सल (OIS सपोर्ट) प्राइमेरी कैमरा के साथ-साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो रियर कैमरा सेंसर मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल OV32B कैमरा मिलेगा। वहीं अल्ट्रा मॉडल में 50MP+50MP+50MP+50MP कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews