शाओमी के इस स्मार्टफोन में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर से लैस, जल्द होगा लॉन्च, जानें डीटेल

xiaomi 14 series

Upcoming Smartphone: मार्केट में जल्द ही Xiaomi 14 सीरीज दस्तक दे सकता है। इस लाइनअप में शाओमी 14 अल्ट्रा शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कैमरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस से संबंधित कई जानकारी लीक हो चुकी है। इस साल अप्रैल में कंपनी इसे पेश कर सकती है। साथ में Xiaomi Pad 7 भी लॉन्च होगा।

क्यों खास होगा कैमरा?

हाल ही में शाओमी 14 अल्ट्रा के हैंड-ऑन इमेज को सोशल मीडिया पर स्पॉट किया गया है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन मवं Under Display कैमरा मिलेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन के दो वर्ज़न उपलब्ध होंगे। एक में अंडर डिस्प्ले कैमरा मिलेगा वहीं दूसरे मॉडल में स्टैन्डर्ड सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। अंडर डिस्प्ले मॉडल का कोडनेम “Xiaomi Suiren” है। खास बात यह है कि इस नाम के डिवाइस को पहले भी गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया है।

स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स

शाओमी 14 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 50 मेगापिक्सकल मेन सेंसर के साथ-साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस, 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन एप्पल आईफोन की तरह Titanium फ्रेम के साथ आएगा। 5180mAh कि बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा फोन में 2-way सैटेलाइट कॉम्यूनिकेशन भी मिलने कि उम्मीद है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews