भारत में इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi 15 Ultra, तारीख कंफर्म, कई AI फीचर्स से लैस, जान लें इससे जुड़ी 10 खास बातें

11 मार्च को शाओमी 15 और शाओमी 15 अल्ट्रा भारत में लॉन्च होगा। फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। आइए जानें डिवाइस को क्या खास बनाता है?
xiaomi 15 ultra

नया Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल और इंडिया मार्केट में दस्तक देने वाला है। शाओमी ने नया पोस्टर जारी करते हुए लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। डिवाइस काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। भारत में यह 11 मार्च को लॉन्च होने वाला है। कंपनी के फोन के फीचर्स और कीमत की घोषणा एमडब्ल्यूसू 2025 ईवेंट में ही कर दी है।

भारत में नए शाओमी 15 अल्ट्रा के टॉप वेरिएन्ट यानि 16जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,36,000 रुपये के आसपास होने की संभावना है।  फोटोग्राफी किट लिजेंड मॉडल का प्राइस 18, 060 रुपये तक हो सकता है। वहीं 12जीबी रैम+256 जीबी मॉडल की संभावित कीमत 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

कलर वेरिएन्ट और उपलब्धता

स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ आएगा। यह पहले से ही घरेलू बाजार चीन में उपलब्ध है। इसके फीचर्स चाइनीज मॉडल जैसे हो सकते हैं। यह सफेद, काले और खास सिल्वर क्रोम एडीशन में मिल सकता है। हालांकि पाइन ग्रीन वेरिएन्ट सिर्फ चीन में मिलेगा। इसका लुक काफी आकर्षक है। बैक में सर्कुलर कैमरा दिया गया है। डिवाइस की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, mi.com और शाओमी रिटेल स्टोर पर होगी। यदि आप भी इस हैंडसेट को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसकी खासियत जरूर जान लें।

स्मार्टफोन से जुड़ी खास बातें जरूर जान लें 

  • नया शाओमी 15 अल्ट्रा यूनिक कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस 100mm ज़ूम कैपेसिटी के साथ मिल सकता है। साथ में Lieca कैमरा सेटअप मिलेगा, इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा शामिल है।
  • इसे Qualcomm स्नैपड्रैगन 8 Elite SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर संचालित होगा।
  • कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें एआई सर्च, एआई जेस्चर रिएक्शन, एआई आर्ट, एआई डायनैमिक वॉलपेपर, एआई सबटाइटल्स, एआई स्पीच रिकॉग्निशन, और गूगल जेमिनी शामिल है।
  • स्मार्टफोन 5410mAh बैटरी के साथ आता है। 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • इसे IP68 से लैस किया गया है, जो फोन को पानी और गंदगी से बचाता है।
  •  यह 6.73 इंच AMOLED माइक्रो कर्वड 2K डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • एक अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और शाओमी सेरेमिक ग्लास प्रोटेक्शन 2.0 दिया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews