Xiaomi Mix Fold 3 के फीचर्स लीक, मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, जल्द होगा लॉन्च, जानें अपडेट

Xiaomi Mix Fold 3 के फीचर्स लीक, मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, जल्द होगा लॉन्च, जानें अपडेट

File Pic.

Upcoming Foldable Smartphone: शिओमी फिलहाल कई डिवाइसेस पर काम कर रहा है, जिसमें Xiaomi Mix Fold 3 भी शामिल है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इसकी पेशकश अगस्त में हो सकती है। अगले महीने रेडमी K60, रेडमी पैड 6 और शिओमी पैड 6 की पेशकश चीन में होने की संभावना है।

नए लीक के मुताबिक शिओमी मिक्स फोल्ड 3 3.36GHz स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से लैस होगा साथ में 16जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज मिल सकता है। ऐसा ही चिपसेट मैजिक 8s प्रो गेमिंग स्मार्टफोन में भी मिलता है। वहीं शिओमी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलने की संभावना है।

अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 6.56 इंच कवर स्क्रीन फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। साथ में 8.02 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले Quad एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में SonyIMX800 प्राइमरी कैमरा के साथ-साथ पेरीस्कोप ज़ूम कैमरा, टेलीफोटो कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हिंज भी मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews