यहां पकड़ाई गई 10 लाख की अवैध शराब, वाहन भी किया जब्त

यहां पकड़ाई गई 10 लाख की अवैध शराब, वाहन भी किया जब्त

मुरैना/संजय दीक्षित

जिले में आगामी वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं सीएसपी सुधीर कुशवाह के निर्देशन में अवैध शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे।

इसी निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली अजय चानना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक स्विफ्ट गाड़ी अवैध शराब लेकर बेरियल चौराहे से संग्रहालय की तरफ आ रही है। मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी कोतवाली अजय चानना की टीम ने संग्रहालय के सामने चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक शिफ्ट वाहन सामने से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोकने की कोशिश की गई तो स्विफ्ट गाड़ी का चालक गाड़ी को भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन डिवाइडर लगे होने के कारण भाग नहीं सका।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ललित उर्फ भूरा शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा उम्र 25 साल निवासी कमला गंज राठौर मोहल्ला शिवपुरी का होना बताया है। गाड़ी ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 8 पेटी देसी मदिरा रखी हुई थी।

पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी और शराब की कीमत करीब ₹10,00,000 बताई हैं। आरोपी ललित शर्मा के द्वारा पूछताछ में जिला ग्वालियर के थाना यूनिवर्सिटी ,थाना पड़ाव, थाना मुरार , क्राइम जिला ग्वालियर क्षेत्र में चोरी की वारदातों में शामिल होना भी बताया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews