10 साल पुराने चिटफंड घोटाले के इनामी आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपियों को घर से पकड़ा

10 साल पुराने चिटफंड घोटाले के इनामी आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपियों को घर से पकड़ा

मुरैना, संजय दीक्षित। चिटफंड कंपनी के मामले में फरार 5-5 हज़ार के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मुरैना अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना डॉ हंसराज सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली मुरैना पुलिस को ये सफलता प्राप्त हुई है।

ये मामला 10 साल पुराना है तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा पांच पाँच हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तथा इसमें निवेशकों द्वारा लगाई हुई रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।  10 वर्ष पुराने चिटफंड के आरोपी अमित श्रीवास्तव पुत्र सुरेंद्र श्रीवास्तव निवासी जेल रोड से फायर स्कूल के पास डबरा ग्वालियर, मनीष सिंह पुत्र महेंद्र सिंह कुशवाह पाटणकर बाजार निंबालकर की गोठ नंबर एक हुजरात ग्वालियर, शिवराज सिंह रजक पुत्र रामअवतार रजक निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिकारपुर रोड तथा बंटी सैनी पुत्र हरी प्रसाद सैनी निवासी शमशान रोड के सामने वाली गली बड़ोखर जिला मुरैना को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews