
Morena News : मुरैना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दूध टेंकर की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
पुरावस कलां गांव का मामला
दरअसल, मामला सिहोनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरावस कलां गांव का है, जहां घर के बाहर धर्मेन्द्र नामक शख्स के दो साल का बच्चा खेल रहा था तभी दूध टेंकर का चालक लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया और घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुचलता हुआ निकल गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर आए तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिहोनियां थाना पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दूध टेंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है और यह वाहन किसी की जान की परवाह किए बगैर अपनी मस्ती में वाहनों को चलाते हैं। जिसके परिणाम या तो कोई बड़ा हादसा या फिर खुद इस रफ्तार की चपेट में आना तय है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

