कोरोना विस्फोट के बाद इस जिले में 3 दिन कर्फ्यू के आदेश, 242 के पार पहुंचा आंकड़ा

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

मुरैना।संजय दीक्षित

कोरोना संक्रमण की वृद्धि को दृष्टिगत देखते हुए मुरैना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुछ सुझाव दिए गए थे। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन किए जाने की अनुशंसा की गई। इसमें मुरैना में आज करीब 56 कोरोनावायरस संक्रमण के केस पाए गए हैं ।

व्यापारियों के सुझावों को देखते हुए कोविड-19 की गंभीर परिस्थिति होने के बाद कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास जी ने जिले के आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का आदेश जारी करते हुए आगामी 3 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है ।जिसमें कोई भी व्यक्ति बिना आवश्यक प्रयोजन के घर से बाहर नहीं निकलेगा और ना ही घर के बाहर या सड़क पर अनावश्यक भृमण करेगा। नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंदर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान इस अवधि में पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे। इसके साथ ही थोक सब्जी मंडी को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

उक्त आदेश में फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल और समस्त बैंक खुले रहेंगे। शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे ।जिले में आई पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 56 के बाद कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 242 के पार पहुंच चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews