डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाश धराए, अवैध हथियार जब्त

डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाश धराए, अवैध हथियार जब्त

मुरैना, संजय दीक्षित। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाशों को पकड़ा है। उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई स्थानों पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में चोरी, लूट, डकैती और अपहरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी निर्देशन में जोरा थाना प्रभारी डीएस कुशवाह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर करीब 7 बदमाश डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिकरौदा रेलवे स्टेशन पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी पुलिस ने पीछा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बदमाशों के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा, चार राउंड, एक फरसा, एक कुल्हाड़ी, तीन लाठी व ताला काटने वाला बड़ा कटर व वारदात करने के लिए उपयोग में लाई गई बोलेरो पिकअप गाड़ी जिसका नंबर यूपी 83 बीटी 6316 को जप्त किया गया है। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बदमाशों ने बताया कि उन्होंने बीती रात ग्राम सिकरौदा में महेश सिंह भदौरिया के घर से ताला काटकर भैंस चोरी की है। इसके साथ ही भिंड, मेहगांव और मऊ में दुकान एवं मकानों में चोरी की वारदात भी स्वीकार की है। बदमाशों से पुलिस चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews