शराब तस्करों के हौंसले बुलंद, पुलिस ने डाक पार्सल वाहन और ओपी सहित 8 लाख का माल पकड़ा

शराब तस्करों के हौंसले बुलंद, पुलिस ने डाक पार्सल वाहन और ओपी सहित 8 लाख का माल पकड़ा

मुरैना| संजय दीक्षित| लॉकडाउन (Lockdown) में शराब माफिया नई नई स्कीम ढूढंकर अवैध शराब को खपाने में लगे हुए है। चाहे दूध की टँकी में रखकर, एम्बुलेंस में या डाक पार्सल वाहन में रखकर अवैध शराब की बिक्री करने में लगे हुए है। पुलिस अधीक्षक असित यादव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हँसराज सिंह और सीएसपी ने अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।

इसी निर्देशन में सिविल सिविल लाइन थाना टीआई विनय यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लाखों रुपए की ओपी डांक पार्सल वाहन में कैलारस से भर कर मुरैना की तरफ लायी जा रही हैं।मुखबिर की सूचना से सिविल लाइन टीआई ने मय फ़ोर्स के बैरियर चौराहे से गाड़ी का पीछा किया तो आरोपी डाक पार्सल की गाड़ी में मय ओपी को अम्बाह बाई पास पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अम्बाह बाई पास पर रखी डाक पार्सल गाड़ी mp06E5750 की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर करीब 2 लाख रुपए की 11 केन ओपी से भरी हुई रखी थी। ओपी का इस्तेमाल शराब बनाने में किया जाता हैं।टीआई ने जप्त ओपी और गाड़ी की कीमत करीब 8 लाख रुपए बतायी हैं।पुलिस ने फरार आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews