मुरैना में फिर कोरोना ब्लास्ट, 24 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 190 पार

मुरैना में फिर कोरोना ब्लास्ट, 24 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 190 पार

मुरैना| संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में लगातार कोरोना विस्फोट हो रहा है| रविवार को आई 300 सैंपल की रिपोर्ट में से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इन्हे मिलाकर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 191 के पार हो चुकी हैं। इससे पहले शनिवार को 46 नए पॉजिटिव मिले थे|

जिले में कोरोना का कहर जारी है, वहीं कोरोना संक्रमण के मरीजों की व्यवस्था के नाम पर आये करोड़ों के बजट और सभी के सहयोग से दी गयी राशि को भी अस्पताल प्रबंधन के बड़े अधिकारी डकार गए। पीड़ित मरीजों का जीवन अव्यवस्था के कारण खतरे में पडता जा रहा है । प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मोन है‌। कोरोना का संक्रमण दो सैकडा की संख्या पर पहुंच रहा है। रविवार को हुए हंगामे को देखते हुए सीएमएचओ, सीएस और आरएमओ की बोलती बंद हो गयी। जिला अस्पताल में हंगामे का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिला अस्पताल में सीएमएचओ, सीएस और आरएमओ की मनमानी से भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बढते संक्रमित मरीजों को नियंत्रित कर व्यवस्था मुहैया करना प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। लेकिन‌ अस्पताल की भ्रष्टाचारी अब सडकों पर आने लगी है फिर भी जिम्मेदार अफसर कार्यवाही के लिए आगे नही बढ रहै है। यही वजह है कि जिला अस्पताल से कोरोना के मरीज भाग जाते है या सुविधा न मिलने के कारण उनकी मौत हो जाती हैं।

रविवार को आयी 300 की रिपोर्ट में से 24 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। जिसके बाद रविवार को कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 191 के पार हो चुकी हैं। आज शाम को पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी और टीआई ने जिला अस्पताल के कोरोना क्षेत्र का मौका मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इस पूरे मामले में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं से सम्बन्धित वीडियो मेरे पास अभी आया है। मैं उस मामले को दिखवा रही हूं।अवश्य ही कोई न कोई कार्यवाही की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews