मुरैना में अब चार कोरोना पॉजिटिव, सीमित दुकानें खोलने के आदेश

मुरैना में अब चार कोरोना पॉजिटिव, सीमित दुकानें खोलने के आदेश

मुरैना| संजय दीक्षित| morena news जिले में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या बढ़ गई है| इस्लामपुरा में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया था और उनके सेंपल जांच के लिए भेज दिए थे। जिसके बाद आज रिपोर्ट आने के बाद पता चला हैं कि महिला के ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी हैं। कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 4 हो चुकी हैं।

कलेक्टर प्रियंका दास (Collector Priyanka Das) ने बताया कि पॉजिटव मरीजों की संख्या चार होंने के बाद कल से पेट्रोल पंप, बैंक और मेडिकल खोले जाएंगे और शादी में जाने के लिए केवल पाँच व्यक्तियों को परमिशन दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार से रोस्टर के हिसाब से स्टेशनरी, किराने की दुकान, मोबाइल शॉप और अन्य दुकानें खोली जाएंगी। इसके बाद कई जगह का कलेक्टर ने निरीक्षण किया ।

कलेक्टर श्रीमती दास ने सम्पूर्ण वार्ड 19 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है एवं वार्ड 15, 20 एवं 21 को बफर जोन मानते हुये चारों वार्डो को सील कर दिया है। इन वार्डों में किसी भी व्यक्ति का जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इन वार्डों के लोग सब्जी आदि बेचने के लिये भी नहीं जा सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews