डंपर की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, 2 की हालत गंभीर, आग लगाने का प्रयास

डंपर की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, 2 की हालत गंभीर, आग लगाने का प्रयास

मुरैना।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा।आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कैलारस निवासी 18 वर्षीय सौरभ पुत्र रामहेत जाटव, 20 वर्षीय सेवा गांव निवासी अंकित पुत्र रघुनाथ जाटव, 20 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र उदय सिंह व चंद्रबदनी नाका ग्वालियर निवासी और 18 वर्षीय विक्की पुत्र रामबाबू जाटव एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को ग्वालियर जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे पर राजू ढाबे के सामने पहुंचे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सौरभ व अंकित ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाकी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।

वहीं दो अन्य युवकों को भी हाथ और सिर में चोटें आई है। ​उपचार के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर तुरंत दोनों घायलों को ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है।घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगाने और वाहनों को आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सजगता से बात बढ़ नहीं पाई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews