पत्नी से झगड़ा करने से रोका तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी से झगड़ा करने से रोका तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुरैना| संजय दीक्षित| पोरसा थाना क्षेत्र के बुधारा गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की चाकू से गोद कर सिर्फ इस बात पर हत्या कर दी , क्योंकि पिता ने अपने पुत्र और पुत्र बधू के बीच हो रहे झगड़े में दोनो को झगड़ा करने से रोका था । इस बात से नाराज पुत्र ने खटिया पर सो रहे अपने पिता को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया ।

मृतक आशाराम सखवार के छोटे बेटे ने बताया कि सोमवार शाम को उसे फोन में सूचना मिली कि घर पर आपस मे झगड़ा हो रहा है ,तुम जल्दी घर आ जाओ । जब छोटे बेटा रात्रि करीब नो बजे अपने गांव बुधारा पहुंचा तो देखा कि पिता आशाराम सखवार मृत अवस्था मे खटिया पर मिला । जब पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चो ने बताया कि बीरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो रहा था, बीरेंद्र सखवार अपनी पत्नी की मारपीट कर रहा था । तभी 75 बर्षीय पिता आशाराम ने झगड़ा करने से रोका और बहू की मारपीट नही करने दी । इसी बात से नाराज आशाराम के बड़े बेटे बीरेंद्र ने नाराज होकर चाकू से सोते समय अपने 75 बर्षीय पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी ।पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews