डायल 100 एफआरवी में अचानक लगी आग,पायलेट और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

डायल 100 एफआरवी में अचानक लगी आग,पायलेट और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना में बागचीनी थाना क्षेत्र के अरेहला गांव के पास डायल 100 एफआरवी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद एफआरवी 100 डायल में बैठे पुलिसकर्मी और पायलट ने गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद एफआरबी जौरा और मुरैना की एफआरवी भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई ।

जानकारी के अनुसार बागचीनी एफआरवी को इवेंट मिला कि पलपुरा में सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। इवेंट मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर एफआरवी हंड्रेड डायल जा रही थी कि तभी रास्ते मे अचानक शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह से अरेहला गांव के पास हंड्रेड डायल में आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी के गाड़ी का करीब आधे से ज्यादा हिस्सा जलकर खाक हो गया। सूत्रों के अनुसार बागचीनी एफआरवी करीब 3 माह से खराब पडी थी जिसका मेन्टेनेंस करने के बाद गाड़ी को बागचीनी पॉइंट पर भेज दिया था।तभी झगड़े की सूचना मिलने के बाद एफआरवी को पॉइंट पर रवाना किया गया तो रास्ते मे अचानक आग लग गई । गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी और पॉयलेट बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया गया। ये अब जाँच के बाद पता चल पाएगा कि किन कारणों से गाड़ी में आग लगी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews