अवैध हथियारों की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,दस देसी कट्टे और कारतूस बरामद

अवैध हथियारों की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,दस देसी कट्टे और कारतूस बरामद

मुरैना/संजय दीक्षित

जिले में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि अवैध शराब, शस्त्र और मादक पदार्थों के कारोबार करने वालों के साथ सख्ती से पेश आकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। इसी निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में सोमवार को सिटी कोतवाली टीआई ने अवैध हथियारों की खेप जप्त की है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कल्ली शर्मा निवासी जौरा अवैध हथियार लेकर काले रंग के बैग में रखकर अम्बाह बाईपास रोड के पास स्थित 12 फुट हनुमान जी के पास लेकर आ रहा है। सिटी कोतवाली ने मुखबिर की सूचना से अंबाह बाईपास के पास स्थित 12 फुट हनुमान जी मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी कल्ली को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी थैला फेंक कर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कर कल्ली उर्फ रामप्रकाश पुत्र रामसेवक शर्मा उम्र 23 साल निवासी रुअर मैना वसई सुमावली का होना बताया है । जब थैले की तलाशी ली तो उसमें 10 कट्टे देसी हाथ से बने हुए 315 बोर के व पांच जिंदा कारतूस रखे हुए थे। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews