गाँजा तस्कर के तीन मंजिला मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

गाँजा तस्कर के तीन मंजिला मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना, संजय दीक्षित। मुख्यमंत्री के निर्देशन में अवैध तस्करी का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।जिसमे आज स्टेशन थाना क्षेत्र के बडोखर में स्थित रामबिहारी और श्याम बिहारी पुत्र हरिओम शंकरपुर पोरसा वालो के तीन मंजिला मकान पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। इनके खिलाफ पोरसा थाने में गांजा तस्करी मे एफआईआर दर्ज की गयी थी।जिसमे पुलिस ने करीब 5 लोगों को आरोपी बनाया था और लाखों रुपए का गाँजा भी पुलिस ने कंटेनर से जप्त किया था।

आज प्रशासन ने श्यामबिहारी के मकान पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।आरोपी महाराष्ट्र,ओडिसा और अन्य देशों से कंटेनर में अवैध गाँजा भरकर मध्यप्रदेश के आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।पोरसा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही गाँजा तस्करों के घर और गार्डन को भी ध्वस्त कर दिया था।जिसके बाद आज कोर्ट की कार्रवाई के बाद मुरैना में भी तीन मंजिला मकान पर जेसीबी चलाकर तहस नहस कर दिया। प्रशासन का कहना है कि इन लोगों की जहाँ जहाँ अवैध संपति होगी उनका ब्योरा निकालकर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। माफिया कोई भी व्यवधान उत्पन्न न करें इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews