आखिर क्यों हटाए गए मुरैना एसपी! सीएम शिवराज के गुस्से की गाज क्यों गिरी, जानिए पूरा मामला

आखिर क्यों हटाए गए मुरैना एसपी! सीएम शिवराज के गुस्से की गाज क्यों गिरी, जानिए पूरा मामला

Morena News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले मुरैना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए लेकिन इसकी वजह क्या रही? किसी भी जिले की सुरक्षा का दायित्व पुलिस के ऊपर निर्भर होता है। जिले के पुलिस विभाग का जो भी आला अधिकारी होता है वह नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व सही ढंग से निभाए यही एक अच्छे जिले की पहचान है लेकिन मुरैना जिले की बात की जाए यहां आए दिन अपराधों की संख्या के ग्राफ में बढ़ोतरी होती जा रही है। आखिर इसके पीछे का कारण क्या था?

कार्यप्रणाली पर नहीं दिया ध्यान

दरअसल, इसका सबसे बड़ा कारण पुलिस का सही ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन ना करना था। पूर्व मुरैना एसपी आशुतोष बागरी की कार्यशैली इतनी ज्यादा ढीली थी कि जिले के कुछ थाने इनकी बात को नकार दिया करते थे। अपनी ही कार्यप्रणाली पर आशुतोष बागरी ने कभी ध्यान नहीं दिया। वहीं मुरैना जिले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चाहे वह चोरी, डकैती, माफिया, अपरहण या फिर हत्या जैसा बड़ा अपराध ही क्यों ना हो, अपराधी बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस से भय ना खाने वाले ऐसे जिले की स्थिति खराब होना तो स्वाभाविक है।

दिनोंदिन बढ़ता जा रहा अपराध 

हाल ही में अवैध चंबल रेत पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इसके बावजूद भी थानों के सामने से लगातार अवैध रेत उत्खनन होता रहा है। इसके अलावा, तत्कालीन एसपी ने 7 दिन का एक अभियान भी चलाया था जिसके अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया जाना था लेकिन इस अभियान के दौरान ही बानमोर थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दुकान के भीतर घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीएम की सभा से एक दिन पहले ही बदमाशों ने कॉन्स्टेबल रामकुमार सिकरवार का अपहरण कर लिया गया था और उसके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की थी।

व्यापारी वर्ग ने CM को सौंपा ज्ञापन

इन घटनाओं के कारण पूरे जिले के लोग परेशान थे और जब 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुरैना पहुंचे तो व्यापारी वर्ग ने उस दिन बाजार बंद की घोषणा कर दी। इन्होने मुख्यमंत्री के सामने पहुंचकर उन्हें ज्ञापन भी दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से एसपी आशुतोष बागरी को हटाने के आदेश जारी कर दिए।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews