
Morena News : मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मुरैना सिटी कोतवाली टीआई पर द्वेष भावना से झूठे मुकदमे दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, मंत्री जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत से प्रकरण मेरी जानकारी में है और मैंने टी आई की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
भाजपा ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए मुरैना में शुक्रवार को एक पत्रकारवार्ता आयोजित की, पत्रकार वार्ता में मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और मुरैना से विधायक मप्र सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना शामिल हुए, उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए आंकड़े गिनाये लेकिन मुरैना की बदहाल कानून व्यवस्था के सवाल पर पुलिस को निशाने पर लिया।
कृषि मंत्री कंषाना बोले- द्वेष भावना से झूठे मुकदमे दर्ज करते हैंमुरैना कोतवाली टी आई
कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना से एक पत्रकार ने जैसे ही कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा वे तपाक से बोले, मुरैना में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने मुरैना सिटी कोतवाली टीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने कई बार शिकायत की है, आठ दिन पहले ही की है। मुरैना टी आई द्वेष भावना से झूठे मुकदमे दर्ज करते हैं कई प्रकरण मेरे सामने ऐसे आये हैं, मंत्री ने टी आई आलोक परिहार के व्यवहार पर टिप्पणी की और आरोप लगाया कि लोगों ने शिकायत की है कि वे अभद्र व्यवहार करते हैं।
सांसद तोमर ने कहा हमने उचित जगह शिकायत की है , जल्दी एक्शन दिखेगा
जब मीडिया ने सवाल किया कि आपके शिकायत करने के बाद भी असर नहीं हो रहा तो मंत्री कंषाना ने कहा कि सीएम खुद इसकी ख़ुफ़िया जाँच करा रहे हैं, सांसद शिवमंगल सिंह ने कहा कि मंत्री जी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि मुरैना में कानून व्यवस्था ख़राब है, उन्होंने कहा कि हम लोग उचित जगह इसकी शिकायत कर रहे हैं जल्दी ही एक्शन दिखाई देगा।
[dgv_vimeo_video id=”983478210″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

