नरेंद्र तोमर का जन्मदिन मनाते हुए बीजेपी नेता भूल गए सोशल डिस्टेंस,कार्यक्रम में भीड़ जुटाई

नरेंद्र तोमर का जन्मदिन मनाते हुए बीजेपी नेता भूल गए सोशल डिस्टेंस,कार्यक्रम में भीड़ जुटाई

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा सांसद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन मनाया गया। अंबेडकर पार्क, गांधी कालोनी पार्क में वृक्षारोपण एवं बस स्टैंड, हनुमान चौराहे पर जाकर मास्क व सैनेटाइजर का वितरण करके इन्होने नरेंद्र तोमर का जन्मदिन मनाया। लेकिन इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क एवं सैनेटाइजर बांटकर लोगों को जागरूक रहने का संदेश देने वाले बीजेपी नेता खुद सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।

इस कार्यक्रम के दौरान कुछ बीजेपी नेता सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते नजर आएं और दूसरों को बीमारी से बचने का उपाय बताते रहे। केंद्रीय मंत्री तोमर के जन्मदिन पर नेताओं ने हनुमान चौराहे पर मास्क बांटना शुरू किया तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और मास्क सेनेटाइजर के लिए झूमाझटकी करने लगे। यहां बीजेपी नेता भी सोशल डिस्टेंस की खुलेआम अवहेलना करते देखे गए। सवाल उठता है कि जब सत्ता के लोग ही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाएंगे तो आम जनता से उम्मीद रखना मुश्किल है। जन्मदिन के अवसर पर चौराहे पर ऐसा लग रहा था मानो मेला लग रहा हो। यहां भीड़ एकत्रित थी और भीषण गर्मी में लोग मास्क और सेनेटाइजर के लिए इतने उतावले हो रहे थे जैसे मन्दिर में प्रसाद वितरण हो रहा हो। इसके साथ ही नेताओं के साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए भी लोग व्याकुल थे और इस दौरान क्या बीजेपी नेता क्या आम जनता, सभी ने सोशल डिस्टेंस की खुली अवहेलना की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews