मुरैना-चंबल संभाग में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उल्लास,पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

मुरैना-चंबल संभाग में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उल्लास,पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

मुरैना/संजय दीक्षित

ग्वालियर चंबल संभाग में 6 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्य मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई, जिसके बाद संभाग के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को हुआ। राजभवन में प्रदेश की कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्व विधायक और मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्यमंत्री शामिल हैं। इनमें मुरैना से एंदल सिंह कंसाना को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तो वहीं गिर्राज दंडोतिया को राज्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद दोनों मंत्रियों के निज निवास पर उनके रिश्तेदार और सहयोगियों ने पटाखे फोड़ कर मिठाई बांटी और जश्न मनाया। एदल सिंह कंसाना के निवास पर उनके पुत्र बंकू कंसाना ने अपने सहयोगियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर मिठाई बांटकर जश्न मनाया और जिंदाबाद के नारे लगाए । वहीं गिर्राज डंडोतिया के निवास रामनगर में उनके भाई अवधेश डंडोतिया ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। जश्न मनाने वालों में बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित कई लोग उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews