बाइक सवार शिक्षकों को बुलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

बाइक सवार शिक्षकों को बुलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

मुरैना। संजय दीक्षित।

मुरैना-सराय छोला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 3 पर स्थित पिपरई मोड़ पर अज्ञात बोलेरो ने स्कूल पढ़ाने जा रहे बाइक पर सवार दो शिक्षकों को टक्कर मार दी।जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह धौलपुर से मुरैना दो शिक्षक विंडवा गांव में पढ़ाने के लिए बाइक पर जा रहे थे।तभी मुरैना से धौलपुर की तरफ जा रही बोलेरो ने पिपरई गांव की मोड़ पर तेज गति से बाइक में टक्कर मार दी।जिससे बाइक पर सवार मुकेश शर्मा पुत्र श्रीकांत शर्मा उम्र 38 वर्ष नि हनुमान पुरा और अशोक तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 40 वर्ष नि सेपउ धौलपुर बुरी तरह घायल हो गए।घायल अवस्था मे दोनों शिक्षकों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ डॉक्टर ने उपचार के बाद मुकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया और अशोक तिवारी की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।डॉक्टर ने शिक्षक मुकेश शर्मा के शव को पीएम हाउस भिजवा दिया हैं।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews