10 हजार रुपये के ईनामी को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

10 हजार रुपये के ईनामी को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

मुरैना। संजय दीक्षित।

पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एवं एसडीओ पी मानबेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की धड़पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सिहोनिया थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली सात साल से फरार आरोपी वीरेंद्र सिंह क्रोजी होटल अहमदाबाद में ठहरा हुआ हैं।मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बीरेंद्र सिंह तोमर पुत्र गजेंद्र सिंह तोमर निवासी लेपा भड़ोसा को वैशाली नगर क्रोजी होटल अहमदाबाद से गिरफ्तार किया ।आरोपी 2013 से फरार चल रहा था।आरोपी के खिलाफ थाना सिहोनिया में अपराध क्रमांक 118/13 धारा 302,307 का मामला दर्ज किया गया था।इस शातिर बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी सिहोनिया पुष्पक शर्मा , सहायक उप निरीक्षक भदौरिया, आरक्षक हरगोविंद, आर प्रदीप, आर कमलेश प्रजापति ,आर इंद्रपाल की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews