
मुरैना, संजय दीक्षित। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रीतम लोधी (pritam lodhi) के बयान के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है, ब्राह्मण समाज के आक्रोश के चलते बीजेपी के प्रीतम लोधी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
यह भी पढ़े…छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
एफआईआर में बताया गया कि प्रीतम लोधी ने एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की है जिसमें प्रीतम सिंह के द्वारा वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह के कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के खिलाफ प्रीतम लोधी ने कहा कि ब्राह्मण समाज लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, और भागवत के नाम पर आम जनता से पैसों की उगाही करते हैं, 7 से 8 घंटे भागवत सुनाने के नाम पर गुमराह किया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”741097591″]
यह भी पढ़े…Indore : डकैती की योजना बना रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, बरामद किए अवैध हथियार
और घर से महिलाएं घी, शक्कर आटा चुराकर उनके चरणों में अर्पित करती हैं। ब्राह्मण पूरे गांव में दान दक्षिणा लेता है और दान दक्षिणा लेकर रफूचक्कर हो जाता है। पुलिस ने धारा प्रीतम लोधी के खिलाफ 153ए और 505 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”741097467″]
