MP उपचुनाव 2020- बसपा प्रत्याशी राजौरिया ने पहले दिन किया नामांकन दाखिल

nomination

मुरैना, संंजय दीक्षित। उपचुनाव (by election) के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक चलेगी। मुरैना जिले की 5 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मुरैना कलेक्ट्रेट परिसर में बसपा प्रत्याशी रामप्रकाश राजोरिया (bsp candidate ramprakash rojoriya) ने नामंकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में केवल प्रत्याशी सहित दो लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी राजोरिया ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी  सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की जुगत में लगी हुई है और वह साम दाम दंड भेद का उपयोग कर रही है। बसपा उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही धन बल और राजनीतिक रसूख का उपयोग कर चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी जनता के बीच जाकर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर जनता के बीच में विचारों और संघर्षशीलता की लड़ाई लड़ेंगे। यही उनका चुनावी मुद्दा रहेगा। भाजपा और कांग्रेस बड़े-बड़े नेताओं द्वारा लगातार सभाएँ की जा रही है। बसपा उम्मीदवार ने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती जी को भी संगठन के माध्यम से आमंत्रित करेंगे ताकि वह भी आम सभा को संबोधित कर सकें। कार्यकर्ता और आम जन से बसपा के लिए वोट की अपील करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए नियमों के तहत 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निग ऑफिसर के रूम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को प्रतिबंधित किया गया है ,जबकि प्रिंट मीडिया के लिए जनसंपर्क के फोटोग्राफर को तैनात किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews