पैसों के लेनदेन को लेकर चली गोलियां, तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पैसों के लेनदेन को लेकर चली गोलियां, तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

संजय दीक्षित/मुरैना

मुरैना-सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी के पास नामजद आरोपियों ने गोली चला कर करीब 3 लोगों को घायल कर दिया। घायल तीनों युवकों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हरीश शाक्य पुत्र भैया लाल, कपिल तोमर पुत्र संतोष तोमर न्यू आम पुरा और शुभम नई पुत्र संतोष नई न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुलदीप राठौर के पास गए थे। तभी वहां पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में किसी बात पर झगड़ा हो गया। घायल शुभम नाई ने बताया कि कुलदीप राठौर, अंकित शाक्य, मुनेश सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने छत के ऊपर से फायरिंग कर दी जिसमें करीब 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा बताया गया है कि करीब 20000 रूपयों के लेनदेन को लेकर कुलदीप राठौर और कपिल तोमर के बीच झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिससे करीब 3 लोग घायल हो गये ।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल तीनों व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति के बताए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews