पूर्व विधायक को धमकाने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पूर्व विधायक को धमकाने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुरैना।संजय दीक्षित।

पूर्व विधायक रघुराज कंषाना जो कांग्रेस छोड़कर अभी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण रोक के चलते 28 मार्च को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए सहायतार्थ दिए गए थे जिसके उपरांत इसी दिन शाम सात बजे आरोपी गौरव जैन व यादवेन्द्र सिंह गुुर्जर के द्वारा फेसबुक पर मेरे खिलाफ एक पोस्ट डाली जिसमें लिखा था 35 करोड़ रुपए लेकर सिर्फ एक लाख रुपए कोरोना पीडि़तों के लिए बाकी पैसों से क्या बेयर हाउस का कर्जा भर दिया क्या पूर्व विधायक। साथ में मेरी फोटो भी लगाई है।

इसके बाद 29 मार्च की दोपहर 12 बजे जब मैं अपने दरवाजे के बाहर एम एस रोड पर खड़ा था तभी उक्त दोनों व्यक्ति जाते हुए दिखे तो मैंने उन्हैं रोककर उनसे उक्त पोस्ट के संबंध में बात की तो दोनों ही मुझसे मां बहन की गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।पुलिस ने पूर्व विधायक कंषाना की रिपोर्ट पर आरोपी गौरव पुत्र स्व. मुन्नालाल जैन निवासी पुराना चुंगी नाका रोड गोपाल पुरा, यादवेन्द्र सिंह पुत्र गुरुदयाल गुर्जर निवासी गणेश पुरा एवं दो बानमौर के खिलाफ भादंसं की धारा 294,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews