एक्सिस बैंक के मैनेजर सहित 40 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

एक्सिस बैंक के मैनेजर सहित 40 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मुरैना| संजय दीक्षित| नोटबंदी के दौरान तीन करोड़ की ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने का मामला सामने आया था।जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने महेन्द्र पुत्र भीकम सिंह तोमर निवासी चापक थाना नगरा की रिपोर्ट पर बैंक मैंनेजर सहित 40 लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें शहर की धन्ना सेठ वाली फर्म व व्यवसायी भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नोटबंदी के दौरान फरियादी की पत्नी मीनू देवी के नाम फर्जी तरीके से खाता खोलकर 27 जुलाई 2016 से जून 2017 के बीच दो करोड़ 94 लाख रुपए का ट्रांजक्शन किया गया था। जब डेढ़ दो महीने पूर्व इनकम टैक्स का नोटिस मिला तो फरियादी के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसके बाद फरियादी ने सिटी कोतवाली में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने काफी समय जांच के बाद मामला दर्ज किया है। फरियादी महेन्द्र सिंह तोमर का कहना हैं कि मेरी पत्नी के नाम पर एक्सिस बैंक मुरैना में फर्जी तरीके से खाता खोला गया था लेकिन बैंक प्रबंधन पर कागज किसने दिए है यह भी जांच का विषय है। इस पूरे मामले में फरियादी की भूमिका की भी जांच होना चाहिए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक्सिस बैंक के प्रबंधक आशीष जैन, बैंक कर्मचारी विक्रम जैन, रुद्र इंटरप्राइजेज, अरव इंटरप्राइजेज, गुरुप्रीत हरसन डेयरी, राजेश, अमित, पंकज श्रीवास्तव, गुरवज सिंह, अलाइट टे्रड लीन, राजीव, कृष्ण कुमार पांडेय, अमित कुमार, हनुमान जी टे्रडर्स, के के इंटरप्राइजेज, राजीव कुमार जैन, सुरजीत, श्रीगणेश इंटरप्राइजेज, भगवान ऑटो सेल्स, राधाकृष्ण, प्रेम प्रकाश प्लाजा, संगीता उपाध्याय, आलिया टे्रडर्स, इंडस्ट्रियल प्रोगेशिव इंडिया, राजेश ब्रम्हानंद अग्रवाल, रामल खान, दुर्गा ऑटो मोबाइल, आर्शीवाद ऑयल, मोनू ट्रेडिंग कंपनी, शहीद धर्म आगरा, मां कैलादेवी डेयरी, विशाल मेगामार्ट, राज ट्रेडिंग कंपनी, एम एस सक्सैना, आइस एंड चिलिंग,ध्रुव इंटर प्राइजेस, निपाक्षी तिरुपति, सतेन्द्र सिंह धाकड़, यशोदा दुग्ध डेयरी, शर्मा डेयरी, गोयल डेयरी एवं अन्य लोगों के खिलाफ धारा 420,120 बी के तहत मामला दर्ज किया हैं।शेष लोगों की जाँच की जा रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews