चोरी और नकबजनी के आरोपियों के कब्जे से 5 लाख के सोने चाँदी के जेवरात बरामद

चोरी और नकबजनी के आरोपियों के कब्जे से 5 लाख के सोने चाँदी के जेवरात बरामद

मुरैना। संजय दीक्षित। 

पुलिस अधीक्षक असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में चोरी ,नकबजनी और लूट की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे।इसी निर्देशन में आर के एस राठौर और थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए सूचना मिली कि जौटयी रोड पर चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी जौटयी रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने घेराबन्दी कर राजू खां पुत्र लटूरी खां उम्र 28 वर्ष नि सिंधिया स्कूल पोरसा और शिब्बू सिंह तोमर पुत्र राधा मोहन सिंह उम्र 20 वर्ष नि सिंधिया स्कूल पोरसा को गिरफ्तार किया हैं।आरोपियों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।आरोपियों के कब्जे से 3 चांदी की पायल जोड़ी,2 मोबाइल,10 जोड़ी विछिया, 4 सोने की अंगूठी,1सोने का हार,1 सोने का मंगलसूत्र, सिगरेट के पैकेट ,कुल कीमती करीब 5 लाख रुपए का माल बरामद किया हैं।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews