
Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में लोगों को खुले में शराब पीते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 अप्रैल से पूरे राज्य में बाहर सड़कों और आहतों में शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद जिले से बार-बार ऐसी तस्वीर सामने आ रही हैं, जहां पर शराब के ठेकों के बाहर खुले में लोग शराब पी रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
देखें वीडियो
दरअसल, यह वीडियो शराब ठेके के बाहर का है, जहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे हैं तो कुछ युवा सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे है। जिससे रास्तो से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अब तक आबकारी विभाग ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया है और ना ही किसी पर एफआईआर दर्ज हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”830467773″]
[dgv_vimeo_video id=”830467903″]
CM के आदेश की उड़ रही धज्जियां
समाज के लिए नासूर बन चुकी शराब को प्रदेश सरकार ने पूर्णता प्रतिबंधित तो नहीं किया लेकिन कुछ समय पहले यह आदेश दिया था कि राज्य के सारे आहातों को बंद किया जाए। जिसका असर पूरे प्रदेश में शराब ठेकेदारों पर पड़ा क्योंकि ज्यादातर शराब की बिक्री आहतों मैं बैठ कर पीने वालों से होती है लेकिन मुरैना जिले में इसके विपरित ही सारी तस्वीरें देखने को मिल रही है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

