वीडी शर्मा के पिता को श्रद्धांजलि देने पैतृक गांव पहुंचे सीएम शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा

वीडी शर्मा के पिता को श्रद्धांजलि देने पैतृक गांव पहुंचे सीएम शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा

मुरैना, संजय दीक्षित| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुरूवार की सायं हेलीकाॅप्टर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पैतृक ग्राम सुरजनपुर पहुंचा। वहां पहुंचकर उन्होंने विष्णुदत्त शर्मा के पिता स्व. श्री अमर सिंह शर्मा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने विष्णुदत्त शर्मा के परिजनों के बीच बैठकर परिवार को ढ़ांढस बधाते हुये इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाये रखने को कहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि स्व. श्री अमर सिंह शर्मा का देव लोक में गमन हुआ है, वे 93 वर्ष के थे। उनका जीवन बहुत ही सरल सहज था, वे हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहते थे। उन्हीं के संस्कारों और उनके परिवार के आर्शीवाद से उनके पुत्र विष्णुदत्त शर्मा भाजपा प्रदेशअध्यक्ष है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम सुरजनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्व. श्री अमर सिंह शर्मा के नाम खोलने की घोषणा भी की।

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विष्णुदत्त शर्मा के पिता स्व. श्री अमर सिंह शर्मा ने पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया। वे बड़े ही सहज और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में उनका परिवार धैर्य और शान्ति रखें।

विदित है कि स्व. अमर सिंह शर्मा का सुपर स्पेशलिस्ट हाॅस्पीटल ग्वालियर में ईलाज के दौरान शनिवार की रात्रि में निधन हो गया था। उनका अन्तिम संस्कार रविवार दोपहर 1 बजे ग्राम सुरजनपुर में किया गया था।मुख्यमंत्री जी के साथ पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी स्व. श्री अमर सिंह शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये अपनी संवेदना व्यक्त की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews