मुरैना में प्रशासन की सराहनीय पहल, किराना मोबाइल वैन घर-घर पहुंचाएगी ज़रूरी सामान

मुरैना में प्रशासन की सराहनीय पहल, किराना मोबाइल वैन घर-घर पहुंचाएगी ज़रूरी सामान

मुरैना। संजय दीक्षित। प्रदेश में कलेक्टर की अनूठी पहल,बाजारों में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए किराना मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी। मुरैना-शहर में लॉक डाउन के दौरान आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किराना मोबाइल के द्वारा खाद्य सामग्री घर घर तक पहुंचाने का काम जिला कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के द्वारा किया गया है। मोबाइल वेन शहर के सभी वार्ड में भ्रमण कर आम नागरिकों को थोक मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी।कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से जो लोग घरों से नही निकल पा रहे हैं।उनके लिए कुछ समाजसेवी और थोक विक्रेता के द्वारा बिना मुनाफे के घर घर राशन देने के लिए किराना वैन को शुरू किया गया हैं। जिससे उनको उचित मूल्य पर खाने पीने के सामग्री घर बैठे मिल सके।ये वैंन निरंतर 21 दिन तक लगातार शहर में अलग अलग जगहों पर भर्मण करेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews