मुरैना में फिर कोरोना ब्लास्ट,115 नए मरीज़ मिले,प्रशासन में हड़कंप

मुरैना में फिर कोरोना ब्लास्ट,115 नए मरीज़ मिले,प्रशासन में हड़कंप

मुरैना/संजय दीक्षित| मंगलवार को मुरैना जिले में कोरोना के 115 नये मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पिछले कुछ समय से जिले में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों ने न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि राज्य सरकार की नींद भी उड़ा दी है।

जिले में मंगलवार को कोरोना का ब्लास्ट हुआ। जीआरएमसी व डीआरडीई से आई 645 सैंपल की रिपोर्ट में से 115 संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 81 मरीज शहर के हैं तथा शेष 34 मरीज ग्रामीण अंचल के हैं। जिले में 115 नए मरीज मिलने के बाद अब पॉजिटिव संख्या 833 हो गई है जबकि 41 लोगों को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह एक्टिव केस 496 व स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 332 हो गया है।

तीन दिन पहले ही कलेक्टर प्रियंका दास ने खुद कोरोना मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पिछले कई दिनों से जिले में लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए कलेक्टर प्रियंका दास ने कस्तूरबा छात्रावास एवं ज्ञानोदय छात्रावास में शिफ्ट किए गए मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चंबल क्षेत्र में कोरोना के नियंत्रण के लिए जिला कलेक्टरों सहित प्रभारी अधिकारियों से सजग रहकर समस्या बढ़ने के पूर्व ही नियंत्रण के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन मुरैना में दिनोंदिन बढ़ते मरीजों की संख्या ने जिले से लेकर राजधानी भोपाल तक सभी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews