कोरोना: मुरैना की बेटी बोली- जुलाई तक मिलेगी गुड न्यूज़

कोरोना: मुरैना की बेटी बोली- जुलाई तक मिलेगी गुड न्यूज़

मुरैना।

जिले में पढ़ी-लिखी एक बेटी इन दिनों विश्वव्यापी महामारी कोरोना से बचने के प्रयासों में भागीदार बनी हुई है। डा.हिमांशा सिंह नाम की यह बेटी इन दिनों ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की लैब में दुनियाभर के साइंटिस्ट टीम के साथ मिल कर कोरोना का इलाज ढूंढने लगी एक टीम का हिस्सा है।

ब्रिटिश सरकार ने करोड़ों की इस रिसर्च के लिए टीम को 18 अरब रू से ज्यादा दिए हैं। हिमांशा का कहना है कि अभी कोराना की वैक्सीन का चूहों पर उपयोग चल रहा है और इसके उपयोग से सामने आया है कि कोरोना का प्रभाव धीरे धीरे कम हो रहा है ।कोरोना की वैक्सीन के बारे में उनका कहना है कि जुलाई तक इस बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है बाकी यह बाजार में कब तक आएगी और उसका क्लिनिकल टेस्ट कहां होगा या वैक्सीन कैसे बनेगी यह सरकार की पॉलिसी पर निर्भर करेगा

कोरोना के बारे में डॉक्टर हिमांशा ने बताया कि यह पैंगोलिन नामक जानवर से इंसान में पहुंचा है ।चीन में इसलिए वाइल्डलाइफ के जानवरों की खाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना से निपटने के प्रयासों को उन्होंने ऐतिहासिक बताया और कहा कि अभी तक पूरे विश्व में कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इतने सटीक और कठोर प्रयास नहीं किए हैं ।कोरोना की दवाई बनाने के लिए वैज्ञानिकों की अलग टीम लगी हुई है, यह जानकारी भी हिमांशा ने दी।हिमान्शा ग्वालियर चंबल संभाग के भाजपा के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक मनोज पाल सिंह और श्रीमती सरोज सिह की बेटी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews