बीआर गार्डन के अवैध निर्माण पर चली निगम की जेसीबी

बीआर गार्डन के अवैध निर्माण पर चली निगम की जेसीबी

मुरैना, संजय दीक्षित।  अतिक्रमणकारियों के कारण शहर का विकास काफी प्रभावित होता है। निगम की सख्ती के बाद भी अतिक्रमणकारी पीछे नहीं हट रहे हैं। शहर के जीवाजी गंज से जुड़ा नैनागढ़ रोड चोराहे पर स्थित बीआर गार्डन के  कार्नर की जमीन बेश कीमती हैं।इस भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर लिया था।

बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की सूचना पर निगम अधिकारियों  को जब मिली तो  सूचना मिलते ही मदालखत दस्ते के साथ भवन अधिकारी  कमलकिशोर शर्मा ने अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही में कमल किशोर शर्मा ने बीआर गार्डन की सड़क किनारे ईंटों से बनी बाउंड्री  को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।जिसकी कीमत लाखों रुपए बतायी गयी हैं । इसके साथ ही गार्डन मालिक को चेतावनी दी कि अगर आगे से अतिक्रमण मिला तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews