मामूली विवाद पर पार्षद ने की फायरिंग और पथराव, मामला दर्ज करने पर TI लाइन अटैच

मामूली विवाद पर पार्षद ने की फायरिंग और पथराव, मामला दर्ज करने पर TI लाइन अटैच

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी में पानी को लेकर विवाद (dispute) हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल व्यक्ति भागीरथ राठौर ने बताया कि वो टच रोड पर पानी का बोर चालू करने गया था तभी वार्ड 14 के पार्षद (councilor) से उसका विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षद कंपोटर राठौर ने अपने साथियों के साथ उसके घर में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग (firing) शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीएसपी (CSP) और टीआई (TI) मय फ़ोर्स के मौके पर पहुँच गए और पार्षद को पकड़कर थाने में ले आए। फिलहाल पुलिस ने घायल भागीरथ पुत्र रामस्वरूप राठौर की रिपोर्ट पर कंपोटर राठौर, रवि राठौर, सूरज राठौर और नितेश के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया हैं। पुलिस महकमे में चर्चा हैं कि पार्षद और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद टीआई कुशल भदौरिया को लाइन अटैच (line attach) कर दिया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews