राजस्थान में पांच लाख की लूट करने वाले आरोपी एमपी में गिरफ्तार

राजस्थान में पांच लाख की लूट करने वाले आरोपी एमपी में गिरफ्तार

मुरैना। संजय दीक्षित।

पुलिस अधीक्षक असित यादव के प्रयासों से राजस्थान पुलिस ने लूट के आरोपी दबोचे वो यहां मुरैना में लंबे समय से शरण पाकर रह रहे थे। सायबर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस ने पुलिस अधीक्षक असित यादव से भेंट कर मुरैना से पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। आरोपियों का सुराग लगाने में मुरैना पुलिस ने अहम भूमिका निभाई ।पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर के जीवाजी गंज क्षेत्र में कहीं छिपे हुए थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना डीडवाना जिला नागौर राजस्थान के आरोपी राजेश पुत्र कुमारदास सिसौदिया उम्र 40 वर्ष निवासी खुलखेडी थाना गौंडा तहसील पचौर, राजगढ मप्र दूसरा आरोपी अतीष पुत्र अमर सिंह सिसौदिया उम्र 22 साल निवासी कडिया थाना गौडा तहसील पचौर राजगढ ने मिलकर एसबीआई बैंक के कैशियर से पांच लाख रूपये की लूट की थी और ये आरोपी मुरैना में शरण पा रहे थे। राजस्थान पुलिस के जिला नागौर थाना डीडवाना के टीआई शम्भूदयाल मीणा ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर ले गए। आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मुरैना पुलिस की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews