
MP News : मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियों का दौर देखा जा रहा है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में जब आज सामाजिक कार्य के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव मुरैना पहुंचे तो उन्होंने सरकार के सामने एक नई मांग रख दी है। वो यहां पर जातिगत जनगणना पर बात करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में अलग-अलग दलों के पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जनगणना जाति के अनुसार की जानी चाहिए।
प्रस्ताव का किया समर्थन
यादव ने कहा कि सामाजिक संगठनों की भावनाओं को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है और यह मांग की है कि जातिगत जनगणना किए जाने के साथ ही जाति के अनुपात से आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए कहा कि आरक्षण में 50% केप को हटा दिया जाना चाहिए और मैं उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करता हूं।
सरकार से आर-पार की लड़ाई
मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव को लेकर 14 मई को विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास का घेराव करेंगे और सरकार से आर-पार की लड़ाई की जाएगी। भोपाल में होने वाले इस ऐतिहासिक आंदोलन में जातिगत जनगणना के साथ अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिसमें आउटसोर्सिंग बंद होना और अनारक्षित वर्ग के बैकलॉग से संबंधित मांग भी उठाई जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”820861853″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

