
Morena News : मध्यप्रदेश का मुरैना जिला हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। दरअसल, आज जिले में एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट की टीम द्वारा किसान ब्रांड नामक नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां से भारी मात्रा में नकली पाइप जब्त किए गए और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बता दें ग्वालियर-चंबल अंचल में बिकने वाले किसान ब्रांड के पाइपों की जांच चल रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”815608461″]
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
दरअसल, कमिश्नर मोहित मलिक के नेतृत्व में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कापी राइट एक्ट के तहत टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मुरैना और बामोर में संचालित फैक्ट्रियों में की गई, जहां यह नकली किसान ब्रांड का पाइप बनाने वाली फैक्ट्री सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लश्करी पुरा में चालई जा रही थी। जिसे बसंत अग्रवाल नामक एक व्यक्ति द्वारा काफी वर्षों से चलाया जा रहा था। जब टीम इस फैक्ट्री में पहुंची वहां हड़कंप मच गया। जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक टीम ने फैक्ट्री पर कार्रवाई शुरू कर। इस दौरान टीम को काफी संख्या में किसान होलोग्राम के पाइप बरामद हुए।
[dgv_vimeo_video id=”815608171″]
कम हो रहा लोगों का भरोसा
बता दें कि नकली चीजों का कारोबार अवैध रूप से बहुत फल-फूल रहा है, जहां भी देखें वहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम से आपको नकली सामान ब्रांडेड कंपनियों का लोगो लगा हुआ मिल जाता है जो कि बहुत ही आम बात हो गई है। जिसके कारण लोगों का ब्रांडेड कंपनियों पर से धीरे-धीरे विश्वास कम होता जा रहा है क्योंकि ब्रांडेड कंपनियां अपने सामान की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इसे मार्केट में उतारती हैं। वहीं, दूसरी तरफ जो नकली ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर माल बेच रहे हैं उनमें किसी प्रकार की कोई गुणवत्ता नहीं होती।
[dgv_vimeo_video id=”815608258″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

