पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां, वीडियो वायरल

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां, वीडियो वायरल

मुरैना, संजय दीक्षित| दिमनी थाने क्षेत्र के जखौना गढ़ी गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां, ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जखोना गड़ी गांव के रवि तोमर ने राजू ओझा को कुछ रुपये उधार दिए होंगे। राजू ने अपने पैसे वापस मांगे तो इसी बात पर राजू ओझा व रवि तोमर में विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों में मारपीट हुई, फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोंनों पक्षों के लोग लाठियां लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। उसके बाद पथराव शुरू हो गया।

पत्थर लगने से रवि तोमर घायल हो गया। रवि की शिकायत पर दिमनी थाने में राजू ओझा, उसके साथी सतेंद्र सिकरवार, रामेश्वर सिकरवार और रविंद्र सिकरवार पर मामला दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews