Morena News: शिक्षक की लापरवाही से छात्रा के रिजल्ट में हुई बड़ी गड़बड़ी, जानें पूरा मामला

Morena News: शिक्षक की लापरवाही से छात्रा के रिजल्ट में हुई बड़ी गड़बड़ी, जानें पूरा मामला

Morena News : विद्यालय एक ऐसी संस्था होती है, जहां बच्चों के भविष्य की नीव रखी जाती है। यहां पर छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देकर उनके जीवन को उज्जवल किया जाता है लेकिन ऐसी परिस्थिति में क्या किया जाए जब स्कूल ही अपने छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने लगे। जिसका एक ताजा मामला मुरैना जिले से सामने आया है, जिसमें विद्यालय की गलती के कारण नियमित छात्रा को परेशान होना पड़ रहा है।

स्कूल प्रशासन ने कही ये बात

दरअसल, छात्रा शबनम बघेल साल 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जिसके पहले कक्षा में उसकी अटेंडेंस पूरी थी और उसने नियमित छात्र के रूप में परीक्षा दी लेकिन जब परीक्षा का परिणाम सामने आया तो उसे प्राइवेट छात्रा के रूप में शामिल किया गया। जिसके बाद तत्काल उसने स्कूल प्रशासन से बात की, जहां उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गलती के कारण यह सब हुआ है। चिंता की कोई बात नहीं है इसे सुधार दिया जाएगा लेकिन इस बात को कई साल बीत चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”823664883″]

जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कई साल बीत जाने के बाद भी जब यह गलती नहीं सुधारी गई तब वह हारकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची और उसने अपने संग हुई इस घटना की जानकारी उन्हें दी। वहीं, कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा है कि हम इसकी जांच करवाते हैं और ऐसे ठीक करवाने की कोशिश करते है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews