उप सरपंच से रोजगार सहायक ले रहा था रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

उप सरपंच से रोजगार सहायक ले रहा था रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

EOW Bribery Trap : रिश्वतखोर अधिकारियों , कर्मचारियों पर लगातार एक्शन होने के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे, आज एक बार फिर रिश्वतखोर कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ट्रेप की कार्यवाही EOW ग्वालियर की टीम ने की है।

EOW से मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले की जौरा तहसील की खेरली पंचायत के उप सरपंच देवेश शर्मा ने ग्वालियर कार्यालय में शिकायत की थी कि उन्होंने 2 नेप्ड पिट का निर्माण किया था जिसकी 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान करने के लिए खेरली का रोजगार सहायक दुर्गेश परेशान कर रहा था, दुर्गेश ने भुगतान के एवज में 11000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत की जांच करने के बाद ग्वालियर EOW की टीम ने फरियादी उप सरपंच देवेश शर्मा को आज रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा के पास पहली किश्त 7000 रुपये लेकर भेजा, दुर्गेश कैलारस में नाई की दुकान पैर शेव बनवा रहा था उसने वहीं रिश्वत लेकर आने के लिए कहा। नाई की दुकान पर पहुंचकर उप सरपंच ने जैसे ही रिश्वत की राशि 7000 रुपये  रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा को दी EOW ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews