सज्जन वर्मा बोले-‘अभी तो कमलनाथ के छर्रे आये हैं, कमलनाथ आएंगे तो जनसैलाब समायेगा नहीं’

सज्जन वर्मा बोले-‘अभी तो कमलनाथ के छर्रे आये हैं, कमलनाथ आएंगे तो जनसैलाब समायेगा नहीं’

मुरैना, संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर वार पलटवार का दौर तेज हो गया है| मुरैना के कैलारस पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला| सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की दोगली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह पैसे के बल पर सरकार बनी है, ऐसी सरकार को हटाना है । वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान उनकी जुबान भी फिसल गई, उन्होंने कहा कि अभी तो कमलनाथ के छर्रे आये हैं, जब कमलनाथ आएंगे तो जनसैलाब समायेगा नहीं|

कैलारस में विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचे मंत्रियों का हेलीकाप्टर शुगर मील में उतरने के बाद खुली गाडी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। जहां उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वृंदावन सिंह सिकरवार के सर्वाधिक लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपने जो संचार किया और कमलनाथ के आह्वान पर एक एक कांग्रेसी न्योछावर होने को तैयार हैं। आपका साथ रहेगा तो हम भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर संकल्प यात्रा का समापन भी किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कैलारस के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दुबे की तारीफ करते हुये कहा कि तुमने घर घर जाकर कांग्रेस के लिये जो मेहनत की है वो बेकार नहीं जायेगी।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की दोगली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह पैसे के बल पर सरकार बनी है, ऐसी सरकार को हटाना है । यह चोर दरवाजे से अंदर आई है इसलिए सबक सिखाना जरुरीहै जिससे फिर कभी लोकतंत्र मैं ऐसा करने की हिम्मत न जुटा सके| उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो हमें कांग्रेस को वोट देना है और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। पहली कैबिनेट की बैठक में कैलारस सुगर मील का मुद्दा हल होगा यह मेरा वायदा है। हमने कैलारस से धोंधा, पहाडगढ़ रोड़ को स्वीकृत कराया है। कमलनाथ की सरकार बनेगी तब हम विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि सेवर घाट पर चम्बल पुल बनवाया जायेगा |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews