
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध पटाखा भंडारण में एक बार फिर बड़ा विस्फोट हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि राठौर कॉलोनी में आधी रात को हुए इस विस्फोट ने 5 मकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 4 को ग्वालियर के अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
दरअसल, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जब रात के करीब 12 बजे मकान में विस्फोट हुआ। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि डेढ़ महीने के भीतर जिले में यह दूसरा बड़ा विस्फोट है।
जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अवैध पटाखा भंडारण के कारण हुआ। विस्फोट इतना भयानक था कि इसने 5 मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मकान पूरी तरह से धराशाई हो गए। इस घटना में अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है, तो वहीं करीब 5 लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे।
दो लोगों की मौत
चौंकाने वाली बात यह है कि एक महीने पहले भी मुरैना में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग दहशत में हैं। साथ ही प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि एक महीने पहले हुए इसी तरह के विस्फोट में भी दो लोगों की मौत हुई थी।
[dgv_vimeo_video id=”1033350139″]
[dgv_vimeo_video id=”1033350595″]
[dgv_vimeo_video id=”1033351130″]
[dgv_vimeo_video id=”1033351452″]
मुरैना, नितेन्द्र शर्मा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

